शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

लंभुआ नगर पंचायत में 65 फिट ऊंचे नवनिर्मित तिरंगे का फहराया गया ध्वज

लंभुआ नगर पंचायत में 65 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया गया | विधायक सीताराम वर्मा व अंगद सिंह ने किया लोकार्पण
लंभुआ नगर पंचायत (सुल्तानपुर) में विधायक सीताराम वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष अंगद सिंह ने 65 फिट ऊंचे नवनिर्मित स्थायी तिरंगे का ध्वजारोहण किया। शहीद वीर अब्दुल हमीद स्थल के पास स्थापित इस विराट ध्वज के लोकार्पण में ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र में आज देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधायक सीताराम वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष अंगद सिंह (अवनीश सिंह) ने 65 फीट ऊंचे नवनिर्मित स्थायी तिरंगे ध्वज का ध्वजारोहण किया। यह विराट ध्वज शहीद वीर अब्दुल हमीद स्थल के समीप स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंगद सिंह ने विधायक सीताराम वर्मा को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि – “हम सभी लंभुआ नगर पंचायत को मॉडल नगर पंचायत बनाने के लिए संकल्पित हैं।”

राज्यपाल से मिला बल्दीराय के प्रगतिशील किसान जमील अहमद को विशेष सम्मान, 2.5 किलो का आम भेंट किया

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील के ग्राम नंदौली के किसान जमील अहमद को लखनऊ राजभवन में राज्यपाल ने विशेष सम्मान दिया। उन्होंने अपनी बागवानी से तोड़े गए 2.5 किलो वज़नी आम को उपहार स्वरूप भेंट किया।
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील के ग्राम पंचायत नंदौली के प्रगतिशील किसान जमील अहमद को शुक्रवार को लखनऊ स्थित राजभवन में विशेष आमंत्रण पर बुलाया गया। इस अवसर पर वे अपनी पुत्री के साथ पहुंचे और अपनी बागवानी से तोड़े गए 2.500 किलो वज़नी आम को माननीय राज्यपाल को उपहार स्वरूप भेंट किया।

राज्यपाल ने किसान की पुत्री, जो नीट की तैयारी कर रही है, को आशीर्वाद देते हुए कठिन समय में हर संभव मदद का आश्वासन दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान किसान जमील अहमद को विशेष सम्मान देते हुए राजभवन के ‘हॉट सीट’ टेबल पर दोपहर का भोजन करने का अवसर प्रदान किया गया। जिस टेबल पर तीन विशेष सचिवों के नाम की प्लेट लगी थी, उसी पर किसान जमील अहमद के नाम की प्लेट भी लगाई गई।

इस खास पल को याद करते हुए किसान जमील अहमद ने कहा कि महामहिम का यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने राज्यपाल को मृदुभाषी और मातृत्व भाव से ओत-प्रोत व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वे किसानों को विशेष महत्व देती हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

किसान जमील अहमद सम्मान

सुल्तानपुर बल्दीराय समाचार

लखनऊ राजभवन राज्यपाल सम्मान

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

फतेहपुर घटना को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने फतेहपुर की घटना पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद के नेतृत्व में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया।

सुल्तानपुर ब्रेकिंग:
फतेहपुर जिले में एक मजार पर हुई अभद्रता और अराजकता की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी की युवा इकाई मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने सुल्तानपुर में ज़िला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि फतेहपुर में धार्मिक स्थल पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन के माध्यम से जिला अधिकारी (DM) के जरिए राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए यह मांग की गई कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक मजार नहीं, आस्था का केंद्र है और उसकी गरिमा को ठेस पहुँचाना क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


#सुल्तानपुर #समाजवादी_पार्टी #मुलायम_सिंह_यूथ_ब्रिगेड #फतेहपुर_घटना #राजनीतिक_खबरें #ज्ञापन #राष्ट्रपति #डीएम #UttarPradeshNews


सुल्तानपुर: जॉइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला के खिलाफ अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना शुरू, स्थानांतरण की मांग पर अड़े

सुल्तानपुर की लंभुआ तहसील में जॉइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला के खिलाफ अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना शुरू हो गया है। अधिवक्ता असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाते हुए तत्काल तबादले की मांग कर रहे हैं। जानें ताजा अपडेट।
सुल्तानपुर।
लंभुआ तहसील परिसर में गुरुवार से जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस अधिकारी गामिनी सिंगला के खिलाफ अधिवक्ताओं ने बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं ने अधिकारी पर अमर्यादित और असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाते हुए तत्काल तबादले की मांग की है।

धरने की शुरुआत सुबह से हुई, जिसमें अधिवक्ता संघ के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शनकारी वकीलों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा।

इस आंदोलन से तहसील परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और नियमित न्यायिक प्रकिया में बाधा भी उतपन्न हो रही हैं।

सुल्तानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, गामिनी सिंगला, जॉइंट मजिस्ट्रेट विवाद, लंभुआ तहसील धरना, उत्तर प्रदेश प्रशासन, अधिवक्ता प्रदर्शन, IAS अधिकारी विवाद, सुल्तानपुर खबरें


बुधवार, 13 अगस्त 2025

तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, दो की मौके पर दर्दनाक मौत

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह क्षेत्र सुल्तानपुर और आज़मगढ़ की सीमा पर होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति को संभाला।

सुल्तानपुर:
जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र स्थित कलान चौराहे पर सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतकों के परिजन जब हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुँचे तो उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण आज़मगढ़ के पवई थाने की पुलिस और सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाने की पुलिस दोनों मौके पर पहुँची। पुलिस ने समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया।

अखण्डनगर पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे और मुख्य चौराहों पर ट्रकों की तेज रफ्तार और पुलिस की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं।



---

🕯️ मृतकों को श्रद्धांजलि

स्थानीय प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवज़ा और न्याय दिलाने की माँग की जा रही है।

सुल्तानपुर: तालाब में डूबने से युवक की मौत, अखंड नगर थाना क्षेत्र का मामला

सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरावां गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित शुक्ला (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुल्तानपुर ब्रेकिंग न्यूज:
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरावां गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान अंकित शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी सरावां गांव के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी दीपक कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस हादसे के बाद से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




सुल्तानपुर में 13,000 का तेल भराकर फरार हुए उचक्के, गैलन में तेल देना बना वजह

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* 



13,000 का तेल पेट्रोल पंप पर भराकर फरार हुए उचक्के। शहर के लोहरामऊ रोड स्थित अंकित पेट्रोल पंप पर सरेशाम हुई वारदात। तीन गैलन में तेल भराकर सवार हुए फरार। नगर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा के निकट स्थित अंकित पेट्रोल पंप से जुड़ा मामला। नगर कोतवाल धीरज कुमार बोले, प्रार्थना पत्र के आधार पर की जा रही मामले की जांच पड़ताल। पेट्रोल पंप पर सिर्फ वाहन में तेल देने की व्यवस्था। गैलन में पेट्रोल पंप  प्रतिबंधित, फिर भी दिया गया तेल।

सुल्तानपुर:
शहर के लोहरामऊ रोड स्थित अंकित पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। तीन युवकों ने मिलकर करीब 13,000 रुपये का पेट्रोल