सुल्तानपुर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम कुमार हर्ष और सीडीओ अंकुर कौशिक रहे शामिल, बीजेपी जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
सुल्तानपुर: आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में एक भव्य तिरंगा यात्रा नगर पालिका कार्यालय से निकाली गई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकुर कौशिक ने यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में सभासद, नगरवासी और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ सड़कों पर निकले।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न पुलिस चौकियों पर पुलिस बल तैनात किया गया। शाहगंज पुलिस चौकी पर सीओ सिटी प्रशांत सिंह और नगर कोतवाल धीरज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें