जिसमें सर्वप्रथम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को भारतीय संविधान के ७० संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई तदोपरांत विधिक साक्षरता शिविर का प्रारंभ किया गया इस विधिक साक्षरता शिविर में श्री अमित कुमार पांडे नामिका अधिवक्ता योगेश कुमार यादव पैरा लीगल वालंटियर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित कानूनगो तथा पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित चौकी इंचार्ज बंधुआ कला ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान किए आज के इस विधिक साक्षरता शिविर में अध्यक्षता कर रहे सतीश कुमार मगन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा यह बताया गया कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो दो परिवारों को शिक्षित करती है साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं के सुरक्षा के बारे में तथा उनके अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए यह भी बताया कि जब हम किसी बेटी को अपनी बहू के रूप में लाते हैं तो हमें उसे बेटी जैसा ही सम्मान देना चाहिए जिससे हमारे बीच में पारिवारिक विवादों को कम किया जा सके क्योंकि एक बेटी ही बहू होती है और बहू ही सास होती है इसलिए हमें महिलाओं की विशेष सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर बेटी को अपनी बेटी जैसा सम्मान दिया जाना चाहिए इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन समुदाय को ग्राम प्रधान श्री राममूर्ति यादव ने उपस्थित समस्त मंचासीन व्यक्तियों तथा जन समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी कि वह इतने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विधिक साक्षरता शिविर को सफल बनाएं तथा पुनःविधिक साक्षरता शिविर के आयोजन हेतु अनुरोध भी किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री हरि राम सरोज लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान बधुआ कला द्वारा जज साहब जिलाधिकारी के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि तथा कार्यालय लिपिक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
About Us स्वागत है हमारे ब्लॉग [KD NEWS] पर। यह ब्लॉग मुख्य रूप से सुल्तानपुर ज़िले की ताज़ा खबरों, स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक अपडेट्स और जनहित के साथ देश विदेश से जुड़ी सूचनाओं को साझा करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि हम अपने पाठकों को विश्वसनीय ख़बरे ही पोस्ट करें।
बुधवार, 4 मार्च 2020
सुलतानपुर-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा जूनियर हाई स्कूल बंधुआ कला में हुआ साक्षरता शिविर
बुधवार की दोपहर 12:00 बजे से जनपद न्यायाधीश तनवीर अहमद की संरक्षता में सतीश कुमार मगन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की अध्यक्षता में बाबा सहज राम लघु माध्यमिक उच्चतर जूनियर हाई स्कूल बंधुआ कला सुल्तानपुर में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकार से संबंधित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें