शुक्रवार, 1 मार्च 2019

अमेठी।राजेश मसाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 मार्च की जनसभा के लिया किया जनसंपर्क

अमेठी।राजेश मसाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 मार्च की जनसभा के लिया किया जनसंपर्क

अमेठी से चंदन दुबे की रिपोर्ट


अमेठी।आज शाम को गौरीगंज की बाजार में व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश के सहसंयोजक राजेश मसाला ने व्यापारी वर्ग से मिलकर 3 मार्च की जनसभा के बारे में बताया और छोटे बड़े व्यापारी भाई को जनसभा में आने के लिए प्रेरित किया जिससे जनसभा को सफल बनाया जा सके।


इस जनसंपर्क में सतीश लाला,बिल्लू बरनवाल,धर्मेंद्र अग्रहरी रामेंद्र अग्रहरि एवं दर्जनों व्यापारी नेता शामिल रहे।

जौनपुर। ऑटो चालक की पिटाई के बाद दो समुदायों में तनावपूर्ण शांति बनी, गौराबादशाहपुर में फोर्स तैनात

जौनपुर। ऑटो चालक की पिटाई के बाद दो समुदायों में तनावपूर्ण शांति बनी, गौराबादशाहपुर में फोर्स तैनात

जौनपुर रिपोर्ट मनीष पाठक


जौनपुर । गौराबादशाहपुर कस्बे में शुक्रवार की शाम लगभग 7: 00 बजे किसी बात को लेकर ऑटो चालक को दूसरे समुदाय के कुछ मन बढ़ युवकों ने पीटने के बाद उसके ऑटो पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर मन भर युवक फरार हो गए लेकिन कस्बे में तनावपूर्ण शांति बनी है।

जौनपुर से सवारी लादकर गौराबादशाहपुर में सवारी उतारने के बाद बिहार निवासी एक ऑटो चालक वापस अपने घर जा रहा था गौरा बादशाह पुर कस्बे के बंजारी पुर के पास पहुंचने पर उसकी किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई जिस पर मन बड़ी हो को ने ऑटो चालक को पीट दिया और उसके ऑटो पर पथराव पर ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया सूचना पर पहुंचे एवं चौकी इंचार्ज को देखकर मन बड़ी वह फरार हो गए दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण शांति को देखते हुए पुलिस ने जवान चक्र अमर करते रहे घटना के बारे में पूछे जाने पर ऐसो राज नारायण चौरसिया ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है। कहीं कोई तनाव की स्थिति नहीं है

जौनपुर-जानिए क्यों थाना के सामने सड़क पर लेट गई भाजपा नेता

जौनपुर-जानिए क्यों थाना के सामने सड़क पर लेट गई भाजपा नेता

जौनपुर रिपोर्ट मनीष पाठक


जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने सत्ताधारी दल की महिला नेता की दबंगों ने पिटाई कर दी। सूचना दिए जाने पर भी पुलिस के घंटों मौके पर ना पहुंचने से आक्रोशित महिला नेता थाने के सामने आकर सड़क पर लेट गई।

 पुलिस 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गांव की निवासी भाजपा नेता सरिता तिवारी पति बृजेश तिवारी संघ कानपुर रहती है। वह गांव में घर बनवा रही है इसी को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है आरोप है कि शुक्रवार की सुबह सविता तिवारी पर उस समय पड़ोसियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया जब वह अपनी चारदीवारी के भीतर बैठी थी। पड़ोसियों के घर की छत से महिलाओं ने उन पर पत्थर फेंके। तुरंत सूचना दिए जाने पर भी पुलिस 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची तो। इससे शुद्ध सविता तिवारी को समय महिलाओं के साथ आकर थाने के सामने सड़क पर लेट गई सीओ साहब गंज अजय श्रीवास्तव के कार्यवाई का आश्वासन देने पर घंटों बाद व सड़क से उठी तहरीर के आधार पर पुलिस में सचिन तिवारी,, मिथिलेश, त्रिभुवन, पप्पू, देवेश, सर्वेश लल्लन पालन सत्यम शिवम सहित कुछ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया

अमेठी।बेहोसी की हालत में एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लेकर आई पुलिस,अमेठी पुलिस का अच्छा कारनामा

अमेठी।बेहोसी की हालत में एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लेकर आई पुलिस,अमेठी पुलिस का अच्छा कारनामा

अमेठी से चंदन दुबे की रिपोर्ट


अमेठी।आज जहा पुलिस के बारे में लोग गलत ही सोचते हैं वही अमेठी पुलिस के द्वारा काबिले तारीफ काम को अंजाम दिया गया।जहा पर पुलिस को जब पता चला तो पुलिस की तरफ से यस आई अखिलेश गुप्ता और हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मौर्या ने एक युवक को जो कि अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के दरवाजे पर पड़ा था उसे उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में भर्ती कराया।

वही पर उस युवक के सारे कपड़े भीगे हुए थे तुरन्त यस आयी अखिलेश ने अपने पैसे से नया कपड़ा मंगाया और उसको चाय भी पिलाई।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश-तेन्दूखेड़ा के मार्गों पर बम -बम भोले के गूंज रहे जयकारे, पहुंचने लगे कांवड़िए*

मध्यप्रदेश-तेन्दूखेड़ा के मार्गों पर बम -बम भोले के गूंज रहे जयकारे, पहुंचने लगे कांवड़िए*

रिपोर्ट-विशाल रजक तेन्दूखेड़ा

4 मार्च को महाशिवरात्रि पर बांदकपुर स्थित जागेश्वर धाम में शिव दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए कांवड़ लेकर भक्तों के निकलने का क्रम जारी है तहसील  क्षेत्र के लोग भेड़ाघाट (जबलपुर) से नर्मदा जल लेकर जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो रहे हैं शुक्रवार को सुबह सैंकड़ों की संख्या में कांवड़िए रवाना हुए हैं नगर के मार्गों से बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िए निकले और उनके जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया भगवान शिव की आराधना में तल्लीन पुरुष बच्चे बूढ़े व महिलाएं भी यात्रा करते देखे गए बताया गया कि महाशिवरात्रि के दिन जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव को नर्मदा जल चढ़ाकर पूजन अर्चन करने के बाद ही यात्रा पूर्ण होगी

*जगह जगह हो जाती हैं ठहरने की व्यवस्था*

सैंकड़ों किलोमीटर का पदैल सफर करने वाले कांवड़ियों के रास्ते में ठहरने की व्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कर दी जाती है शुक्रवार को तेन्दूखेड़ा से होकर निकले कुछ कांवड़ियों ने बताया कि प्रतिदिन वह 30से 40 किलोमीटर का सफर तय करते हैं रात जिन स्थानों पर होती है वहां ठहराव कर लिया जाता है उन्होंने बताया कि रुकने की व्यवस्था स्थानीय लोगों द्वारा स्कूल भवनों या अन्य शासकीय भवनों या निजी भवनों में लोगों के द्वारा कर दी जाती है

बाराबंकी- पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी मार्फीन , साढ़े तीन करोड़ की मार्फीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

बाराबंकी- पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी मार्फीन , साढ़े तीन करोड़ की मार्फीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार



बाराबंकी में मार्फीन की तस्करी का कारोबार कितना बड़ा है यह बात अब लोगों की समझ में आ रही है । क्योंकि आएदिन पुलिस करोड़ो की कीमत की मार्फीन अभियुक्तों के साथ बरामद कर रही है । इस अभियान की गति इतनी तेज है कि लगता है बाराबंकी जनपद से मार्फीन तस्करों के पाँव उखड़ने वाले है । इसी क्रम में आज एक बार फिर करोड़ों की कीमत वाली मार्फीन को दो अभियुक्तों के साथ पुलिस ने फिर बरामद किया है । पुलिस का दावा है कि पकड़े गए अभियुक्तों में से एक पेशेवर तस्कर है और इसकी तस्करी के कई मामले प्रकाश में आ चुके है । पुलिस ने इस अभियुक्तो को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है । 



बाराबंकी पुलिस ने मानो मार्फीन तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है । आये दिन करोड़ो की मार्फीन बरामद करना जैसे पुलिस की आदत बन चुकी है । इसी क्रम में आज एक बार फिर पुलिस ने करोड़ों की मार्फीन पकड़ कर तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया है । दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जो मार्फीन की तस्करी में लिप्त है , वह मार्फीन लेकर जाने वाले है । मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल फैलाया और यह तस्कर पुलिस की जाल में आ फंसे । पकड़े गए दो अभियुक्तों में से एक पेशेवर तस्कर है और इसके कई मामले पुलिस की संज्ञान में है । अब एक बार फिर पुलिस इनके कारनामों को विभिन्न थानों में पता करवा रही है ।



बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस समय मार्फीन तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है । जिसकी बानगी अक्सर दिखाई भी देती है । पुलिस को आज मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि आज जैदपुर थाने के गाँव टिकरा से ( जो मार्फीन की तस्करी के लिए विख्यात है ) कुछ लोग भारी मात्रा में मार्फीन लेकर जाने वाले है । मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक टीम बनाई । इस टीम ने मोहम्मद अनस और मोहम्मद इरशाद को साढ़े तीन करोड़ की एक किलो सौ ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार कर लिया ।  पकड़े गए दोनों अभियुक्तों में से मोहम्मद इरशाद पहले भी तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है और यह पेशेवर तस्कर है । इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करके इन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम पुलिस तो कर ही रही है साथ ही साथ इन अभियुक्तों के बारे में दर्ज और अपराधों के



 बारे में पता लगाया जा रहा हैं


रिपोर्टर, सैफ मुख्तार

अमेठी - गौरीगंज के असैदापुर में प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज कार्यकारणी की बैठक

अमेठी।अमेठी के गौरीगंज के असैदापुर में प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज कार्यकारणी की बैठक

अमेठी से चंदन दुबे की रिपोर्ट


अमेठी।आज अमेठी के गौरीगंज के असैदापुर में प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की बैठक भूपेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न कराई गई।

इस कार्यकारणी की बैठक में निर्बल और गरीब असहाय ब्राह्मणों के बारे में कैसे उनकी उन्नति हो चर्चा की गई।और इसी के साथ साथ परशुराम जी की जयन्ती के बारे में भी चर्चा की गई।


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पाण्डेय,रविंद्र प्रताप कपूर जी,प्रदेश अध्यक्ष अनिल शुक्ल जी,कृपाशंकर तिवारी, उमाशंकर मिश्र,राकेश मिश्र,प्रभात पाण्डेय,अंजनी तिवारी, रामेन्द्र तिवारी,संदीप तिवारी,वैभव तिवारी, सोनू दुबे,हनुमान दत्त त्रिपाठी,पवन शुक्ल,विवेक मिश्रा समर आदि ब्राह्मण मौजूद रहे।