बुधवार, 9 जुलाई 2025

Sultanpur News :- डीआईओएस दफ्तर में लिपिक अजय यादव रंगे हाथ। खाटू श्याम के दर्शन कर सुल्तानपुर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार*पचास हजारी इनमियाँ बदमाश गिरफ्तार।हनुमंत हॉस्पिटल कांड : स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लेंगे। सर्पदंश से 7 साल के मासूम की मौत

 *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--सुल्तानपुर के डीआईओएस दफ्तर में लिपिक अजय यादव रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए धरे गए। एन्टी करप्शन टीम ने दबोचा। एंटी करप्शन टीम की छापेमारी के दौरान मचा हड़कंप। सुल्तानपुर जिले के अज्ञात थाने में शुरू हुई मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही।

[ *खाटू श्याम के दर्शन कर सुल्तानपुर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार*

*पत्नी की मौत, पति व दो बच्चों की हालत गंभीर*
---------
/सुल्तानपुर/लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में सुल्तानपुर निवासी महिला की मौत हो गयी है।अज्ञात वाहन से टकराकर कार हुई क्षतिग्रस्त । खाटू श्याम के दर्शन कर वाया कार गृह जनपद सुल्तानपुर लौट था परिवार ।सड़क दुर्घटना में कार हुई क्षतिग्रस्त ।बताते चले कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के निकट दिपवल गांव के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अपने आराध्य खाटू श्याम के दर्शन कर वापस सुल्तानपुर आ रहे एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दिव्या गुप्ता (40) की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पति गणेश अग्रहरि (44) समेत दो बच्चों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर से निकल गए हैं । बताया जाता है कि नगर के गल्ला मंडी निवासी एक दशक पूर्व टेढुई के निकट आवास बनाया हुआ था।वह वहीं घर से कार द्वारा कुल चार लोग खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए निकल गए थे। लौटते समय उन्नाव के निकट परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया।मौके पर उन्नाव की पुलिस पहुँच गयी है।हालांकि उन्नाव पुलिस के तालमेल की कमी के कारण घटना की जानकारी परिजनों को समय से नही हो सकी।वहीं नगर कोतवाल धीरज कुमार ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई।कहा उनसे किसी ने सम्पर्क नही साधा न कोई जानकारी मिली है।इधर परिजनों और शुभचिन्तकों ने बताया कि खबरों के माध्यम से देर से जानकारी पहुँची।खबर लिखे जाने तक (2:00 दोपहर) परिजन गंतव्य तक नही पहुँचे थे। हर कोई मामले को लेकर फिक्रमंद था।फिलहाल सड़क हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध था। घायल गणेश अग्रहरि समाज के   बच्चों का रिश्ता बनाने के साथ साथ कैटरिंग का काम करते थे।कार में पति पत्नी और एक बड़ा बेटा व छोटी बिटिया सफर कर रही थी।

[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--एसटीएफ और जयसिंहपुर पुलिस ने किया 50,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार। 
7cla एक्ट समेत दो गंभीर किस्म के दर्ज रहे मुकदमे। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रुखसार पुत्र मोइनुद्दीन निवासी पुरे देवजानी थाना कन्हई जिला प्रतापगढ़ के रूप में। बीते 26 जून को किया गया था 50,000 का इनाम घोषित । जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के निदूरा अंडरपास के किया गया अवैध तमंचे के साथ हुआ गिरफ्तार। जयसिंहपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह बोले, की जा रही जेल भेजने की कार्रवाई।

[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --हनुमंत हॉस्पिटल कांड : स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लेंगे विवादित अस्पताल के खिलाफ एक्शन। बीते 13 मई को आपरेशन के दौरान इलाज की लापरवाही में महिला शिवकुमारी की हुई मौत का मामला। नगर कोतवाली पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही को पीड़ित ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष बनाया मुद्दा। अस्पताल संचालक डॉक्टर मानसी तोमर और उनके पति डॉक्टर डीबी सिंह के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा कार्रवाई। संचालिका डॉ मानसी तोमर बोलीं, लापरवाही नहीं कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी मौत। शहर से सटे अमहट स्थित हनुमंत मैटरनिटी एवं ट्रामा सेंटर से जुड़ा मामला। पीड़ित ने उठाई अस्पताल को सील करने की मांग। सीएमओ डॉ भारत भूषण बोले, डिप्टी सीएम का आदेश मिलने पर की जाएगी कार्रवाई।

[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --सपा नेता/ पूर्व विधायक संतोष पांडे उनके साले विवेक मिश्र और सुशील निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज। चांदा कोतवाली में पंजीकृत हुआ गंभीर धाराओं में अभियोग। चांदा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मदारडीह गांव से जुड़ा मामला। सुनील यादव की हुई थी अमानवीय पिटाई, सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के दौरान तोड़ा दम।  मृतक की पत्नी सरिता यादव के प्रार्थना पत्र पर दर्ज हुआ मुकदमा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह बोले, मुकदमा दर्ज कर की जा रही जांच पड़ताल।

[ *सुल्तानपुर  ब्रेकिंग*--मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त। शहर समेत ग्रामीण अंचल में जल भराव से लबालब हुई सड़कें। शहर के कई मोहल्लों में भर पानी, सड़कें भी पानी में डूबी। चोक नालों को खोलने के लिए सक्रिय हुई नगर पालिका की टीम। ग्रामीण अंचल में आवास बारिश से गिरने को लेकर राजस्व टीम हुई अलर्ट। वही उमस‌ भरी गर्मी के मौसम से नागरिकों को मिली निजात, ली राहत की सांस।

[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--
समाजवादी शिक्षक महासभा के बैनर तले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन। 5  हजार प्राथमिक विद्यालय के समायोजन के आदेश को निरस्त करने की उठाई मांग। कलेक्ट्रेट में डीएम के जरिए शासन को भेजा गया ज्ञापन। शिक्षकों के समर्थन में समाजवादी शिक्षक सभा के बैनर तले उठाई गई आवाज।

सुलतानपुर : यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे से जुड़ा मामला। नगर के गल्ला मंडी स्थित माँ और बेटे का शव पहुँचते ही परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार सुल्तानपुर। शहर में मातम का माहौल नगर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर। मोहल्ले वासियों का लगा जमावड़ा, हादसे में दो मौत से मचा कोहराम।

 *सुलतानपुर‌ ब्रेकिंग*--कादीपुर में सर्पदंश से 7 साल के मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी संतोष यादव के बेटे श्रेयांश को सुबह मंजन करते वक्त सांप ने डंस लिया। परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शशांक शुक्ल ने गंभीरता न दिखाते हुए बच्चे को रेफर कर दिया।परिजनों का आरोप है कि उन्होंने सांप के काटने की बात कही,लेकिन डॉक्टर ने सर्पदंश के लक्षण न होने की बात कहकर इलाज नहीं किया। बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।मासूम श्रेयांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

रविवार, 6 जुलाई 2025

*Sultanpur News :-जमीनी विवाद में प्रधान प्रतिनिधि की दबंगों ने की पिटाई,जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पौधरोपण,मारफापुर गांव के पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बने सरफराज़ खान।* रास्ते के विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष। रिटायर्ड दरोगा ने मारी गोली।(आ रही है सूचना)

 *जमीनी विवाद में प्रधान प्रतिनिधि की दबंगों ने की पिटाई,केस हुआ दर्ज*

सुलतानपुर - जमीनी विवाद में खार खाए विरोधियों ने प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई के साथ साथ जान से मारने की धमकी,पीड़ित सज्जन अली ने नजदीकी थाने पर दी लिखित सूचना,थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह बोले प्रधान प्रतिनिधि के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है,मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ चौराहे के पास की घटना।

[ *वन महोत्सव पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पौधरोपण,दिया पर्यावरण बचाने का संदेश*

सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लाक के गजाधर का पुरवा मजरे धारूपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए।कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सुल्तानपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला राम शंकर यादव, ललली यादव, अभिषेक यादव, अरविंद यादव, श्याम प्रीत, विजय बहादुर, वन रेंजर आर.के. मौर्य समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए और उनकी देखरेख का संकल्प लिया।

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* -रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष।

 युवक पर घायल रिटायर्ड दरोगा ने सरे शाम लाइसेंसी बंदूक से चलाई गोली। युवक को गोली लगने की बात आ रही सामने। कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव से जुड़ा मामला।‌ थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा पुलिस की टीम के साथ पहुंचे मौके पर। घायल को भेजा गया सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय।  कोतवाल अखंड देव मिश्र बोले, घायल को मेडिकल कॉलेज भेज कर कराया जा रहा उपचार। घटना की जांच पड़ताल के आधार पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा।
सुल्तानपुर के ओदरा गांव में रास्ते के पुराने विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जिसमें एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोली चलाने वाला एक रिटायर्ड दरोगा है, जो पुराने रंजिश के चलते पहले से ही नाराज था।

*घटना के मुख्य बिंदु:*

- *रास्ते का विवाद*: गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते के उपयोग को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी।
- *गोलीबारी*: रविवार देर शाम इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ा और कहासुनी झड़प में बदल गई, जिसमें रिटायर्ड दरोगा ने तमंचे से गोली चला दी।
- *पुलिस कार्रवाई*: पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- *दोषियों पर कार्रवाई*: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है, मगर निष्पक्ष जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं 

मारफापुर गांव के पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बने सरफराज़ खान — दादा जी और परिवार की प्रेरणा से मिली बड़ी सफलता

मारफापुर (जनपद अमेठी), 6 जुलाई 2025:
मई 2025 में आयोजित सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) परीक्षा में उत्तीर्ण होकर मारफापुर गांव के सरफराज़ खान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह अपने गांव के पहले व्यक्ति बने हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। यह सफलता सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि उनके दादा जी की प्रेरणा और परिवार के मजबूत समर्थन का भी प्रतीक है।

सरफराज़ ने बताया कि उनके दादा जी हमेशा शिक्षा को सबसे बड़ी पूंजी मानते थे। उन्होंने ही सरफराज़ को शुरू से पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया और कभी हार न मानने का हौसला दिया। सीमित संसाधनों और कई मुश्किलों के बावजूद, उनके माता-पिता और पूरे परिवार ने उनका पूरा साथ दिया।

"मैं जो कुछ भी हूं, अपने दादा जी और माता-पिता की दुआओं और विश्वास की वजह से हूं। यह मेरी नहीं, पूरे परिवार की जीत है," — सरफराज़ ने भावुक होकर कहा।

अब सरफराज़ खान का सपना है कि वह गांव के अन्य युवाओं को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, उन्हें मार्गदर्शन दें, ताकि मारफापुर से और भी बच्चे उच्च शिक्षित होकर समाज और देश का नाम रोशन करें।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे मारफापुर गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। गांववासी उन्हें एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत के रूप में देख रहे हैं।

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अबकी बार क्या है आरक्षण व्यवस्था,देखे पंचायती मंत्री ओपी राजभर ने दी है जानकारी।

 यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अबकी बार क्या है आरक्षण व्यवस्था,देखे पंचायती मंत्री ओपी राजभर ने दी है जानकारी।

UP Panchayat chunav :अबकी बार आरक्षण की क्या होगी व्यवस्था,ओपी राजभर ने दी हैं जानकारी।

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था 2011 की जनगणना के आधार पर होगी। हर वर्ग के आरक्षण में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी।

*आधार आधारित हाजिरी की व्यवस्था*

ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों और पंचायत सहायकों की आधार आधारित हाजिरी की व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे अनुपस्थिति को लेकर लगने वाले आरोप अपने आप खत्म हो जाएंगे।

*पंचायत चुनाव में अकेले उतरेगी सुभासपा*

पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उनकी पार्टी अकेले पंचायत चुनाव में उतरेगी। सभी जिलों में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव लड़ा जाएगा।


#पंचायते #चुनाव #आरक्षण #सफाईकर्मी #हाजिरी #सुभासपा #उत्तरप्रदेश

शनिवार, 5 जुलाई 2025

Sultanpur News :- हादसे में युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।(आरोप)हैंडपंप घोटाले में जेई दुबेपुर की अहम भूमिका।बारिश के चलते गिरे पोल,स्टे रॉड को कराए ठीक -विधायक।मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली।

 *हैंडपंप घोटाले में जेई दुबेपुर की अहम भूमिका*
* *दुबेपुर ब्लॉक के चकरपुर गांव का मामला, जिला उद्यान अधिकारी को मिली जाँच*
सुल्तानपुर। दुबेपुर ब्लॉक के चकरपुर गांव में हैंडपंप घोटाले का मामला सामने आया है। एक ही ग्राम पंचायत में 40 हैंडपंपों का फर्जी रिबोर दिखाकर करीब दस लाख रूपये की धनराशि का बंदरबाँट किया गया है। इस घोटाले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और जूनियर इंजीनियर (जेई) की भूमिका संदिग्ध है। नियमानुसार, हैंडपंप खराब होने पर ग्राम पंचायत की रिपोर्ट के बाद जेई की रिपोर्ट आवश्यक होती है। इस घोटाले से पता चला है कि जेई ने बिना मौके पर गए ही रिपोर्ट तैयार कर दी। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और जेई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

[ सुल्तानपुर --अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर।

हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत।
स्थानीय लोग मृतक की शिनाख्त का कर रहे प्रयास।
नगर कोतवाली के गभाड़िया और अमहट चौराहे के बीच हुई दुर्घटना।
वहीं एक अन्य घटना में ट्रक ने अज्ञात व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई ट्रक।
ट्रक की चपेट में आने से युवक के दोनों पैरों में आई गंभीर चोट।
युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती चल रहा है इलाज।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर के पास की घटना।

[ सुल्तानपुर:- शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह के प्रथम शनिवार को तहसील लंभुआ सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लम्हुआ गामिनी सिंगला द्वारा जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--बल्दीराय थाना क्षेत्र के ढेबिया गांव में शनिवार शाम मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अजय यादव मोटरसाइकिल से परसपुर की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चाचा गिरदावल यादव से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए चाचा ने तमंचे से भतीजे पर फायर कर दिया।गोली लगते ही अजय लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज और घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायल अजय को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया,जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

*विद्युत अफसर व कर्मी बारिश  के चलते गिरे पोल,स्टे रॉड को कराए ठीक -विधायक*
    सुल्तानपुर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि अभी हाल में हुए बारिश से कई जगहों पर विद्युत पोल व तार गिर गए है,स्टे रॉड में करंट उतरने की सूचना मिल रही है। ऐसे में मातहत अफसरों व कर्मियों को निर्देशित कर तत्काल ठीक कराए।फिलहाल सूत्रों की माने तो चाहे उपकेंद्र हो या महकमे के अफसर फोन तक नहीं उठाते।फाल्ट के बहाने कई घंटे आपूर्ति बाधित रहती हैं।

शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

Sultanpur News :- बकरी चराने गए किशोर की करंट से हुई मौत।प्रोफेसर डॉ प्रभाकर मिश्रा का दिल्ली में ईलाज के दौरान हुई मौत,भूमाफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन। दबंगों ने दलितों पर लाठी डंडों से बोला हमला।उधारी अंडा ना देने पर हुआ बवाल।*

सुल्तानपुर-- गनपत सहाय महाविद्यालय में तैनात रहे प्रोफेसर डॉ प्रभाकर मिश्रा का दिल्ली में ईलाज के दौरान हुई मौत,एक वर्ष पूर्व बिहार के गया में दर्शन शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हुई थी तैनाती

लिवर संक्रमण से पीड़ित थे प्रभाकर मिश्र,उनकी पत्नी ने उन्हें डोनेट किया था अपना लीवर,ट्रांसप्लांट करने के बाद चिकित्सकों के कई घंटों तक ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिल पाई सफलता
कोतवाली देहात क्षेत्र के नौवस्ता /महानपुर गांव निवासी  प्रभाकर मिश्रा के आसामायिक निधन पर परिजनों मे मचा कोहराम गांव मे पसरा संन्नाटा, क्षेत्र वासियो मे शोक की लहर

[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --भूमाफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। 
जलाशय पर कब्जे करने वाले दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तिकोनिया पार्क में चल रहा अनशन का पांचवां दिन। किसान नेताओं के बेमियादी प्रदर्शन से प्रशासन की खुली आंखें, एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला ने वार्ता के लिए बुलाया। मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह गुड्डू और जिला अध्यक्ष राम प्यारे वर्मा ने आर पार की लड़ाई का किया ऐलान। बोले, मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा अनशन।

[ *पेयरिंग नीति के विरोध में शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन*
*6 जुलाई को ट्विटर अभियान का ऐलान*

सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार की पेयरिंग नीति के तहत 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित करने के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा घोषित तीन चरणों के आंदोलन की शुरुआत हुई। पहले चरण में शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।सुल्तानपुर में जिलाध्यक्ष व मंडल मंत्री (अयोध्या) दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक लंभुआ सीताराम वर्मा, विधायक राजबाबू उपाध्याय के प्रतिनिधि रत्नेश तिवारी और इसौली विधायक ताहिर खान को ज्ञापन सौंपा। सांसद राम भुआल निषाद की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव को ज्ञापन दिया।रघुवीर यादव ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया जाएगा।जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 6 जुलाई को ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण की रणनीति बाद में घोषित की जाएगी। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशांत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, दूबेपुर अध्यक्ष रामबहादुर मिश्र, कुड़वार अध्यक्ष निजाम खान, लंभुआ अध्यक्ष केदारनाथ दूबे, तहसील प्रभारी बिमलेश कुमार, लंभुआ तहसील प्रभारी चंद्रशेखर समेत कई शिक्षक शामिल रहे।

[ *नालियां जाम, सफाई कर्मी नदारद, ग्राम सभा में चहुंओर कूडे का अम्बार*
*जलभराव से राहगीरों का चलना हुआ दूभर, सड़क गढ्ढों में हुई तब्दील*

*करौंदिया देहात चुनहा* कुड़वार हलियापुर मुख्य मार्ग ओवरब्रिज के प्रारंभ में सफाई कर्मी एवं पंचायत कर्मियों की अनदेखी से नालियां जाम हो गयी है पूरी ग्राम सभा में कूडे का ढेर जमा है अभी हाल ही में बनी लाखों रूपये की कीमत से बनी सड़क पर जल भराव से बड़े बड़े गढ्ढे बन गये है। जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। आये दिन राहगीर उसी में गिर कर जख्मी हो रहे हैं। संवेदन हीनता की तब हदे पार हो जाती है जब पंचायत कर्मियों एवं ग्राम प्रधान को यह सब नहीं दिखाई देता। गांव सभा वासी बताते है कि सिर्फ फर्जी और घटिया काम दिखा कर हर महीने लाखों का घोटाला किया जा रहा है। यही इन लोगों का काम है। गांव की समस्या से इन्हें कोई मतलब नहीं है।  नरेगा मजदूर, फर्जी रिबोर, घटिया निर्माण, यह सब फितरत में है। और महीने भर पूर्व एडीओ दिनेश सिंह को फोटो भेज कर यथास्थिति से अवगत कराया गया था। लेकिन कार्यवाही के नाम पर शून्य ही दिखाई दिया। दो दिन पूर्व भी डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला को जलभराव और उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया गया था लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। थक हारकर आज पुनः डीपीआरओ को साक्ष्य सहित समस्या से अवगत कराया गया है देखना होगा कि जिला प्रशासन इस स्थिति में कार्रवाई कराता है। या फर्जी कागजी कोरम पूरा करवा इति श्री कर लेता है। लेकिन इस स्थिति का संदेशा अब ऊपर तक जायेगा अब ग्राम सभा बासी और सह पाने के मूड में नही है। आक्रोश बढ़ रहा है बीमारी फैलने का खतरा भी बढ रहा है।

[ सुल्तानपुर --दबंगों दलितों  पर लाठी डंडों से बोला हमला।
उधार अंडा न देने पर उग्र हुए दबंग। 
हमले में करीब आधा दर्जन घायल।
एक की हालत गंभीर,भेजा गया लखनऊ।
गांव के सूरजभान यादव उनके परिजनों और सहयोगियों पर पिटाई का आरोप।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो।
पुलिस ने दोनों पक्ष की दर्ज की एफआईआर।
दलितों पर उत्पीड़न की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे सीओ कादीपुर के साथ मौके पर पहुंचे कादीपुर विधायक गौतम।
जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का दिया आश्वासन।
करौंदीकला थानाक्षेत्र के फिरिहिरी गांव का है मामला।

 *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* -बकरी चराने गए किशोर की करंट की चपेट में आने से हुई मौत। अखंड नगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निकट का मामला। मृतक किशोर की पहचान सचिन कुमार उम्र 11 वर्ष पुत्र दुर्गेश के रूप  में। लंबे से ननिहाल पौधनरामपुर में रहकर कर रहा था शिक्षा दीक्षा। घटना से गांव में मचा कोहराम, पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल।

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

बीजेपी का यूपी पंचायत चुनाव फॉर्मूला: मुस्लिम समुदाय को साधने का फार्मूला तैयार, विपक्ष ढूढ रहा विकल्प*

 *बीजेपी का पंचायत चुनाव फॉर्मूला: मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश*

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी ने एक नया फॉर्मूला तैयार किया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश की जा रही है। इस फॉर्मूले के तहत बीजेपी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने पर विचार कर रही है, जिससे पार्टी की छवि को सुधारने और मुस्लिम वोटों को आकर्षित करने में मदद मिल सके।

*क्या यह फॉर्मूला सफल होगा?*

यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का यह फॉर्मूला कितना सफल होता है। यदि यह फॉर्मूला सफल होता है, तो यह अन्य प्रदेशों में भी बीजेपी के लिए एक मॉडल बन सकता है।

*राजनीतिक मायने*

बीजेपी का यह फॉर्मूला उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नए युग की शुरुआत कर सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य पार्टियां इस फॉर्मूले पर कैसे प्रतिक्रिया देती हैं और क्या वे भी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने पर विचार करेंगी।

UP Panchayat Chunav:
Bjp
Panchayte
Bjp ka Muslim farmula
Uttar pradesh
Chunav
Rajneeti
Akhilesh yadav
Cm yogi

#बीजेपी 
#पंचायते 
#मुस्लिम 
#फॉर्मूला 
#उत्तरप्रदेश 
#चुनाव 
#राजनीति

आजमगढ़ में अखिलेश यादव का नया आवास बना चर्चा का विषय, पूर्वांचल को साधने की बनी रणनीति।

*आजमगढ़ में अखिलेश यादव का नया आवास: पूर्वांचल को साधने की कवायद*

वीडियो रिपोर्ट देखे चैनल पर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आजमगढ़ में नया आवास बनकर तैयार हो गया है। जिले के अनवरगंज में 72 बिस्वा में बने इस आवास में रहने के साथ ऑफिस भी बनाया गया है। अखिलेश यादव 3 जुलाई को इस नए ठिकाने का शुभारंभ करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

*पूर्वांचल को साधने की कवायद*

अखिलेश यादव का यह नया आवास पूर्वांचल को साधने की कवायद का हिस्सा है। आजमगढ़ से पूरे पूर्वांचल की सीटों की मजबूत पहरेदारी की जाएगी। अखिलेश यादव के इस नए आवास के निर्माण की मॉनिटरिंग आजमगढ़ से लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव कर रहे हैं।

*राजनीतिक संकेत*

अखिलेश यादव का आजमगढ़ में आवास स्थापित करना एक राजनीतिक संकेत है। इससे पता चलता है कि अखिलेश यादव पूर्वांचल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और आने वाले चुनावों में अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
#आजमगढ़ 
#अखिलेशयादव 
#समाजवादीपार्टी 
#पूर्वांचल 
#चुनाव 
#राजनीति 
#उत्तरप्रदेश

बुधवार, 2 जुलाई 2025

Sultanpur News :- शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने फावड़े से खुदाई कर किया इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन

 
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* 
शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने फावड़े से खुदाई कर किया इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन । 
शहर के जीआईसी ग्राउंड में 5 करोड़ 75 लाख से यूपीपीसीएल बनाएगी स्टेडियम। भारत से विदेश जाने वाले खिलाड़ियों को सुल्तानपुर से मिलेगा एक सुनहरा अवसर। अभ्यास से खुद को निखारने के लिए संसाधनों की मदद से दी जाएगी मदद। जिला बालीवाल संघ के सचिव पंकज द्विवेदी स्थानीय सभासद रमेश सिंह, भाजपा नेता बबिता तिवारी समेत बड़ी संख्या में समर्थक रहे मौजूद।

Sultanpur News :- कूरेभार ब्लाक सभागार में सेवा निवृत्ति कार्यक्रम हुआ आयोजित।10 जुलाई तक जारी होगा चयन वेतनमान-बीएसए।आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को दिया ज्ञापन।

सुल्तानपुर के कूरेभार ब्लाक में अवर अभियंता लघु सिंचाई शेष कुमार पांडेय का सेवा निवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ श्रीकांत तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह और एडीओ पंचायत प्रकाश कुमार मिश्र सहित सभी सचिव उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान शेष कुमार पांडेय द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा और चर्चा की गई। उनके योगदान और सेवाओं को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस तरह के आयोजनों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया जाता है, और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं।

 *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* 
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को दिया ज्ञापन। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के समायोजन करने के आदेश के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। बेसिक शिक्षा विभाग की नीतियों को मुद्दा बनाकर किया गुस्से का इजहार। सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन ने ज्ञापन के उद्देश्य से शासन को अवगत कराने का दिया आश्वासन।

10 जुलाई तक जारी होगा चयन वेतनमान-बीएसए।

’ नवनियुक्त लेखाधिकारी विपिन द्विवेदी से मिला प्रतिनिधिमंडल।
’ प्रांतीय उपाध्यक्ष मालती सिंह और मंडलीय अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पिंटू ने संयुक्त रूप में शिक्षक और कर्मचारियों की लंबित मागों को उठाया।

Sultanpur News :- सांसद मेनका गांधी ने डीएम को पशु क्रूरता निवारण पर लिखा पत्र, 5 करोड़ के इनडोर स्टेडियम की सौगात,देखे जनपद की अपडेट्स खबरें।

*Sultanpur News :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भव्य स्वागत, शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर हुई गोष्ठी। डीएसओ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कोटेदार के खिलाफ। मुकदमा दर्ज* 

*सांसद मेनका गांधी ने डीएम को लिखा पत्र, पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी गठन को‌ बताया आवश्यक* 
सुलतानपुरः पूर्व सांसद मेनका गांधी ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष को पत्र लिखकर पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी (एसपीसीए) के गठन के साथ ही एंबुलेंस की जरूरत भी बताई है। इसका उद्देश्य निराश्रित व पालतू जानवरों का इलाज, आपात स्थिति में मदद व क्रूरता को रोकना है। उन्होंने इसके लिए सदस्यों के नाम भी सुझाए हैं। उन्होंने एसपीसीए में दो-दो एंबुलेंस चालकों व वार्ड पैरावेट्स, एक्सरे व लैबोरेटरी टेक्नीशियन तथा तीन सफाईकर्मियों की भी आवश्यकता बताई है।

*सुल्तानपुर वासियों को मिलेगी 5 करोड़ के इनडोर स्टेडियम की सौगात* 
सुल्तानपुर : शहर वासियों को शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह इनडोर स्टेडियम की सौगात देने जा रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में यह स्टेडियम बनाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 5 करोड़ की लागत से यूपीपीसीएल को निर्माण के लिए कार्यवाही संस्था नियुक्त किया गया है। आज दोपहर 12:00 बजे जीआईसी ग्राउंड पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहर विधायक विनोद सिंह ने बताया कि मेधावियों के रियाज में समस्या ना आए और सुल्तानपुर के बच्चे राष्ट्रीय पटल पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाएं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व में मैंने मुलाकात की थी और उनसे इनडोर स्टेडियम मांगा था । जिस पर शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

[ ब्रेकिंग सुलतानपुर 

ग्राम सभाओं में सफाई व्यवस्था हुई धरासायी, सफाई कर्मी निपटा रहे विकास भवन की महत्व पूर्ण फाईलें।
बारिश के मौसम में नालिया चोंक होने से लाखों की  कीमत से बनी सड़कों पर जमा हो रहा बारिश का पानी।
ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान एवं पंचायत सहकर्मियों से नही है ग्राम सभा से मतलब।
दूबेपुर ब्लाक के करौंदिया चुनहा से जुडा मामला। नालिया जाम होने से जमा हो रहा लाखों की कीमत से बनी कुडवार रोड पर पानी।
आवागमन हो रहा बाधित, आने जाने वाले अपना जान जोखिम में डाल कर रहे सडक पार।
जमा पानी से रोग बढने की आशंका ग्रामीण है भयभीत। नही होता गांवों में कभी भी केमिकल का छिड़काव।
जब की भारी भरकम बजट हर महीने खारिज होता है ग्राम पंचायत में। सरकारी मशीनरी के मिशन को फेल कर फर्जी कागजात बना डकार रहे पंचायत कर्मी भारी भरकम बजट।
सूचना पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने लिया मामले को संज्ञान में।
तत्काल सफाई कर्मियों की टीम भेज चोक नालियों की सफाई का दिया आश्वासन।

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

Sultanpur News :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भव्य स्वागत, शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर हुई गोष्ठी। डीएसओ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कोटेदार के खिलाफ। मुकदमा दर्ज

 *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भव्य स्वागत*


सुल्तानपुर।मंगलवार को लखनऊ से सपरिवार अयोध्या जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह का स्वागत हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर किया गया। भाजपा नेता हिन्देश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख पवन सिंह, राजेश सिंह, शम्भू सिंह, देवेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, गुड्डू सिंह और जैकी सिंह सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --वीर शहीद अब्दुल हमीद की जयंती और विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन
 शहीद वीर‌ अब्दुल हमीद सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के नगर पालिका के निकट स्थित वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में सम्मान समारोह। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुधाकर सिंह आए सभी चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। संस्थापक/अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी ने जिले के प्रत्येक नागरिकों से अपने घर और आसपास में एक पौधा लगाने का किया आवाहन।


*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कोटेदार के खिलाफ दर्ज़ हुआ मुकदमा। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की डीएम कुमार हर्ष ने दी अनुमति।  धम्मौर थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम पंचायत के कोटेदार राजेश कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन में हेरफेर करने की पुष्टि पर पंजीकृत हुआ प्रथम सूचना रिपोर्ट। धम्मौर थाना अध्यक्ष अंजू मिश्रा बोलीं, गुण और दोष के हिसाब से की जा रही विवेचना की कार्यवाही। जिलाधिकारी की अनुमति पर दर्ज किया गया मुकदमा।

Sultanpur में दरोगा को भी नही बख्शा नसेड़ी दबंगों ने, कर दी पिटाई, थाने के इंचार्ज भी रह चुके है दरोगा।देखे रिपोर्ट

 
सुल्तानपुर में कानून का रखवाला अब खुद अपने लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। 

पूरी खबर के लिए नीले रंग के लिंक को टच कर देखे वीडियो रिपोर्ट।

बीती रात नगर कोतवाली में तैनात दरोगा श्रीराम मिश्रा पर गुंडों ने उस वक्त हमला बोल दिया जब वे ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। सादे कपड़ों में थे, वर्दी उतार चुके थे, पर दबंगों ने इस बात की भी तमीज़ नहीं रखी। सौरमऊ के पास दरोगा को सड़क पर ही बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे घायल अवस्था में खुद ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घायल दरोगा श्रीराम मिश्रा ने बताया कि वे एक जुलूस से लौट रहे थे जब यह हमला हुआ। उन्होंने तत्काल नगर कोतवाल को घटना की सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि किसी ने उनकी बात तक नहीं सुनी। इतने बड़े हमले के बाद भी पुलिस विभाग की खामोशी चौंकाने वाली है। दरोगा के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वही नगर कोतवाल धीरज कुमार का कहना है  कि मामले की जाँच की जा रही है और विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 हालांकि, अभी तक पुलिस अधिकारी इस गंभीर घटना से बचते और चुप्पी साधे नज़र आ रहे हैं। सवाल यह है कि जब एक दरोगा ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की क्या बिसात, 
यह हम नही कह रहे हैं यह आमजन का सवाल है और यह सवाल पीड़ित दरोगा का भी है। देखे।