[ *खाटू श्याम के दर्शन कर सुल्तानपुर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार*
*पत्नी की मौत, पति व दो बच्चों की हालत गंभीर*
---------
/सुल्तानपुर/लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में सुल्तानपुर निवासी महिला की मौत हो गयी है।अज्ञात वाहन से टकराकर कार हुई क्षतिग्रस्त । खाटू श्याम के दर्शन कर वाया कार गृह जनपद सुल्तानपुर लौट था परिवार ।सड़क दुर्घटना में कार हुई क्षतिग्रस्त ।बताते चले कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के निकट दिपवल गांव के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अपने आराध्य खाटू श्याम के दर्शन कर वापस सुल्तानपुर आ रहे एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दिव्या गुप्ता (40) की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पति गणेश अग्रहरि (44) समेत दो बच्चों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर से निकल गए हैं । बताया जाता है कि नगर के गल्ला मंडी निवासी एक दशक पूर्व टेढुई के निकट आवास बनाया हुआ था।वह वहीं घर से कार द्वारा कुल चार लोग खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए निकल गए थे। लौटते समय उन्नाव के निकट परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया।मौके पर उन्नाव की पुलिस पहुँच गयी है।हालांकि उन्नाव पुलिस के तालमेल की कमी के कारण घटना की जानकारी परिजनों को समय से नही हो सकी।वहीं नगर कोतवाल धीरज कुमार ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई।कहा उनसे किसी ने सम्पर्क नही साधा न कोई जानकारी मिली है।इधर परिजनों और शुभचिन्तकों ने बताया कि खबरों के माध्यम से देर से जानकारी पहुँची।खबर लिखे जाने तक (2:00 दोपहर) परिजन गंतव्य तक नही पहुँचे थे। हर कोई मामले को लेकर फिक्रमंद था।फिलहाल सड़क हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध था। घायल गणेश अग्रहरि समाज के बच्चों का रिश्ता बनाने के साथ साथ कैटरिंग का काम करते थे।कार में पति पत्नी और एक बड़ा बेटा व छोटी बिटिया सफर कर रही थी।
[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--एसटीएफ और जयसिंहपुर पुलिस ने किया 50,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।
7cla एक्ट समेत दो गंभीर किस्म के दर्ज रहे मुकदमे। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रुखसार पुत्र मोइनुद्दीन निवासी पुरे देवजानी थाना कन्हई जिला प्रतापगढ़ के रूप में। बीते 26 जून को किया गया था 50,000 का इनाम घोषित । जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के निदूरा अंडरपास के किया गया अवैध तमंचे के साथ हुआ गिरफ्तार। जयसिंहपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह बोले, की जा रही जेल भेजने की कार्रवाई।
[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --हनुमंत हॉस्पिटल कांड : स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लेंगे विवादित अस्पताल के खिलाफ एक्शन। बीते 13 मई को आपरेशन के दौरान इलाज की लापरवाही में महिला शिवकुमारी की हुई मौत का मामला। नगर कोतवाली पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही को पीड़ित ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष बनाया मुद्दा। अस्पताल संचालक डॉक्टर मानसी तोमर और उनके पति डॉक्टर डीबी सिंह के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा कार्रवाई। संचालिका डॉ मानसी तोमर बोलीं, लापरवाही नहीं कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी मौत। शहर से सटे अमहट स्थित हनुमंत मैटरनिटी एवं ट्रामा सेंटर से जुड़ा मामला। पीड़ित ने उठाई अस्पताल को सील करने की मांग। सीएमओ डॉ भारत भूषण बोले, डिप्टी सीएम का आदेश मिलने पर की जाएगी कार्रवाई।
[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --सपा नेता/ पूर्व विधायक संतोष पांडे उनके साले विवेक मिश्र और सुशील निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज। चांदा कोतवाली में पंजीकृत हुआ गंभीर धाराओं में अभियोग। चांदा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मदारडीह गांव से जुड़ा मामला। सुनील यादव की हुई थी अमानवीय पिटाई, सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के दौरान तोड़ा दम। मृतक की पत्नी सरिता यादव के प्रार्थना पत्र पर दर्ज हुआ मुकदमा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह बोले, मुकदमा दर्ज कर की जा रही जांच पड़ताल।
[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त। शहर समेत ग्रामीण अंचल में जल भराव से लबालब हुई सड़कें। शहर के कई मोहल्लों में भर पानी, सड़कें भी पानी में डूबी। चोक नालों को खोलने के लिए सक्रिय हुई नगर पालिका की टीम। ग्रामीण अंचल में आवास बारिश से गिरने को लेकर राजस्व टीम हुई अलर्ट। वही उमस भरी गर्मी के मौसम से नागरिकों को मिली निजात, ली राहत की सांस।
[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--
समाजवादी शिक्षक महासभा के बैनर तले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन। 5 हजार प्राथमिक विद्यालय के समायोजन के आदेश को निरस्त करने की उठाई मांग। कलेक्ट्रेट में डीएम के जरिए शासन को भेजा गया ज्ञापन। शिक्षकों के समर्थन में समाजवादी शिक्षक सभा के बैनर तले उठाई गई आवाज।
सुलतानपुर : यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे से जुड़ा मामला। नगर के गल्ला मंडी स्थित माँ और बेटे का शव पहुँचते ही परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार सुल्तानपुर। शहर में मातम का माहौल नगर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर। मोहल्ले वासियों का लगा जमावड़ा, हादसे में दो मौत से मचा कोहराम।
*सुलतानपुर ब्रेकिंग*--कादीपुर में सर्पदंश से 7 साल के मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी संतोष यादव के बेटे श्रेयांश को सुबह मंजन करते वक्त सांप ने डंस लिया। परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शशांक शुक्ल ने गंभीरता न दिखाते हुए बच्चे को रेफर कर दिया।परिजनों का आरोप है कि उन्होंने सांप के काटने की बात कही,लेकिन डॉक्टर ने सर्पदंश के लक्षण न होने की बात कहकर इलाज नहीं किया। बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।मासूम श्रेयांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें