*सांसद मेनका गांधी ने डीएम को लिखा पत्र, पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी गठन को बताया आवश्यक*
सुलतानपुरः पूर्व सांसद मेनका गांधी ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष को पत्र लिखकर पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी (एसपीसीए) के गठन के साथ ही एंबुलेंस की जरूरत भी बताई है। इसका उद्देश्य निराश्रित व पालतू जानवरों का इलाज, आपात स्थिति में मदद व क्रूरता को रोकना है। उन्होंने इसके लिए सदस्यों के नाम भी सुझाए हैं। उन्होंने एसपीसीए में दो-दो एंबुलेंस चालकों व वार्ड पैरावेट्स, एक्सरे व लैबोरेटरी टेक्नीशियन तथा तीन सफाईकर्मियों की भी आवश्यकता बताई है।
*सुल्तानपुर वासियों को मिलेगी 5 करोड़ के इनडोर स्टेडियम की सौगात*
सुल्तानपुर : शहर वासियों को शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह इनडोर स्टेडियम की सौगात देने जा रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में यह स्टेडियम बनाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 5 करोड़ की लागत से यूपीपीसीएल को निर्माण के लिए कार्यवाही संस्था नियुक्त किया गया है। आज दोपहर 12:00 बजे जीआईसी ग्राउंड पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहर विधायक विनोद सिंह ने बताया कि मेधावियों के रियाज में समस्या ना आए और सुल्तानपुर के बच्चे राष्ट्रीय पटल पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाएं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व में मैंने मुलाकात की थी और उनसे इनडोर स्टेडियम मांगा था । जिस पर शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
[ ब्रेकिंग सुलतानपुर
ग्राम सभाओं में सफाई व्यवस्था हुई धरासायी, सफाई कर्मी निपटा रहे विकास भवन की महत्व पूर्ण फाईलें।
बारिश के मौसम में नालिया चोंक होने से लाखों की कीमत से बनी सड़कों पर जमा हो रहा बारिश का पानी।
ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान एवं पंचायत सहकर्मियों से नही है ग्राम सभा से मतलब।
दूबेपुर ब्लाक के करौंदिया चुनहा से जुडा मामला। नालिया जाम होने से जमा हो रहा लाखों की कीमत से बनी कुडवार रोड पर पानी।
आवागमन हो रहा बाधित, आने जाने वाले अपना जान जोखिम में डाल कर रहे सडक पार।
जमा पानी से रोग बढने की आशंका ग्रामीण है भयभीत। नही होता गांवों में कभी भी केमिकल का छिड़काव।
जब की भारी भरकम बजट हर महीने खारिज होता है ग्राम पंचायत में। सरकारी मशीनरी के मिशन को फेल कर फर्जी कागजात बना डकार रहे पंचायत कर्मी भारी भरकम बजट।
सूचना पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने लिया मामले को संज्ञान में।
तत्काल सफाई कर्मियों की टीम भेज चोक नालियों की सफाई का दिया आश्वासन।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें