* *दुबेपुर ब्लॉक के चकरपुर गांव का मामला, जिला उद्यान अधिकारी को मिली जाँच*
सुल्तानपुर। दुबेपुर ब्लॉक के चकरपुर गांव में हैंडपंप घोटाले का मामला सामने आया है। एक ही ग्राम पंचायत में 40 हैंडपंपों का फर्जी रिबोर दिखाकर करीब दस लाख रूपये की धनराशि का बंदरबाँट किया गया है। इस घोटाले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और जूनियर इंजीनियर (जेई) की भूमिका संदिग्ध है। नियमानुसार, हैंडपंप खराब होने पर ग्राम पंचायत की रिपोर्ट के बाद जेई की रिपोर्ट आवश्यक होती है। इस घोटाले से पता चला है कि जेई ने बिना मौके पर गए ही रिपोर्ट तैयार कर दी। यदि निष्पक्ष जांच हुई तो ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और जेई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
[ सुल्तानपुर --अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर।
हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत।
स्थानीय लोग मृतक की शिनाख्त का कर रहे प्रयास।
नगर कोतवाली के गभाड़िया और अमहट चौराहे के बीच हुई दुर्घटना।
वहीं एक अन्य घटना में ट्रक ने अज्ञात व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई ट्रक।
ट्रक की चपेट में आने से युवक के दोनों पैरों में आई गंभीर चोट।
युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती चल रहा है इलाज।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर के पास की घटना।
[ सुल्तानपुर:- शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह के प्रथम शनिवार को तहसील लंभुआ सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लम्हुआ गामिनी सिंगला द्वारा जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए।
[ *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*--बल्दीराय थाना क्षेत्र के ढेबिया गांव में शनिवार शाम मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अजय यादव मोटरसाइकिल से परसपुर की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चाचा गिरदावल यादव से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए चाचा ने तमंचे से भतीजे पर फायर कर दिया।गोली लगते ही अजय लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज और घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायल अजय को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया,जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
*विद्युत अफसर व कर्मी बारिश के चलते गिरे पोल,स्टे रॉड को कराए ठीक -विधायक*
सुल्तानपुर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि अभी हाल में हुए बारिश से कई जगहों पर विद्युत पोल व तार गिर गए है,स्टे रॉड में करंट उतरने की सूचना मिल रही है। ऐसे में मातहत अफसरों व कर्मियों को निर्देशित कर तत्काल ठीक कराए।फिलहाल सूत्रों की माने तो चाहे उपकेंद्र हो या महकमे के अफसर फोन तक नहीं उठाते।फाल्ट के बहाने कई घंटे आपूर्ति बाधित रहती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें