सुल्तानपुर।मंगलवार को लखनऊ से सपरिवार अयोध्या जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह का स्वागत हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर किया गया। भाजपा नेता हिन्देश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख पवन सिंह, राजेश सिंह, शम्भू सिंह, देवेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, गुड्डू सिंह और जैकी सिंह सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --वीर शहीद अब्दुल हमीद की जयंती और विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन।
शहीद वीर अब्दुल हमीद सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के नगर पालिका के निकट स्थित वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में सम्मान समारोह। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुधाकर सिंह आए सभी चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। संस्थापक/अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी ने जिले के प्रत्येक नागरिकों से अपने घर और आसपास में एक पौधा लगाने का किया आवाहन।
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* --जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कोटेदार के खिलाफ दर्ज़ हुआ मुकदमा। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की डीएम कुमार हर्ष ने दी अनुमति। धम्मौर थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम पंचायत के कोटेदार राजेश कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन में हेरफेर करने की पुष्टि पर पंजीकृत हुआ प्रथम सूचना रिपोर्ट। धम्मौर थाना अध्यक्ष अंजू मिश्रा बोलीं, गुण और दोष के हिसाब से की जा रही विवेचना की कार्यवाही। जिलाधिकारी की अनुमति पर दर्ज किया गया मुकदमा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें